कानपुर। न्यायालय ने बसपा नेता अनुपम दुबे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इतना नहीं न्यायालय ने एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। 27 साल पहले कानपुर के अनवरगंज क्षेत्र में इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में एडीजे आठ की कोर्ट ने बसपा नेता अनुपम दुबे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि अनुपम दुबे के पिता की हत्या हो गई थी। अनुपम दुबे अपने पिता की हत्या में इंस्पेक्टर रामनिवास के शामिल होने का शक करता था।
इसी के चलते अनुपम दुबे ने अपने चाचा के साथ मिलकर इंस्पेक्टर की हत्या कर दी थी। यह हत्या ट्रेन में की गई थी। यह मामला करीब 27 साल से ही कानपुर न्यायालय में चल रहा है। गुरुवार को अनुपम दुबे को मथुरा जेल से कानपुर पेशी के लिए लाया गया था। जिला न्यायालय कानपुर एडीजे आठ की कोर्ट ने अनुपम को इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या के ममाले में उमक्रैद की सजा के साथ एक लाख के जुर्माने से भी दण्डित किया है। इस मामले में दो आरोपियों की पहले ही मौत हो चुकी है।


