फिल्म अभिनेता रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

तमिलनाडु नई दिल्ली बॉलीवुड मनोरंजन राष्ट्रीय राष्ट्रीय

चेन्नई। जाने माने फिल्म अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी सूत्र ने बताया कि 73 वर्षीय रजनीकांत का मंगलवार को संभवत: कोई पूर्व निर्धारित उपचार (‘इलेक्टिव प्रोसीजर’) होना है और उनकी हालत स्थिर है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सोशल मीडिया के जरिए उनके प्रशंसकों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘रजनीकांत को पाचन संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। उनके पेट में कोई दिक्कत है जिसे दूर करने के लिए उन्हें ‘कैथ लैब’ में पूर्व निर्धारित उपचार प्रक्रिया से गुजरना होगा और बाद में उन्हें एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।’’ सूत्र ने बताया कि अभिनेता को मंगलवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है।

साउथ के सुपरस्टार हैं रजनीकांत
रजनीकांत को फैंस प्यार से “थलाइवा” कहते हैं। वे भारतीय सिनेमा के सबसे फेमस और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उनका चार दशकों से ज्यादा का शानदार करियर रहा है, जिसमें उनके नाम कई आइकॉनिक फिल्में हैं। इनमें शिवाजी, बाशा, एंथिरन (रोबोट), अन्नात्थे, पेट्टा, काला, दरबार और कबाली शामिल हैं। रजनीकांत आखिरी बार एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘जेलर’ में नजर आए थे ये फिल्म 9 अगस्त, 2023 को रिलीज़ हुई थी और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी।

Leave a Reply