प. बंगाल पंचायत चुनाव मतगणना : टीएमसी ने ग्राम पंचायत की 15,068 सीटें जीतीं, BJP को 3,205 सीटें

पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय राष्ट्रीय

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शाम साढ़े पांच बजे तक ग्राम पंचायत की 23,344 सीटों पर रिजल्ट आ गया। टीएमसी ने ग्राम पंचायत की 16,330 सीटें जीत ली हैं। वहीं, 3,002 सीटों पर आगे चल रही है। उधर, भाजपा ने 3,790 सीटों पर जीत हासिल की है और 802 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 886 सीटें जीत ली हैं और 256 सीटों पर आगे है। CPI(M) ने ग्राम पंचायत की 1,206 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, 499 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बंगाल पंचायत में ओवैसी की पार्टी की भी एंट्री हो गई है। AIMIM ने बंगाल ग्राम पंचायत की 3 सीटें जीती हैं। मालदा में पार्टी 2 और मुर्शिदाबाद में 6 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।पंचायत समिति की सीटों से जुड़े आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। अब तक टीएमसी ने 58 सीटों पर जीत दर्ज की है और 76 सीटों पर आगे है। वहीं, भाजपा 8 और कांग्रेस 6 सीटों पर बढ़त बनाए है। जिला परिषद में भी टीएमसी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, जिला परिषद की सीटों में अभी बीजेपी का खाता भी नहीं खुला है।

बंगाल में 8 जुलाई को कई बूथों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं के बीच 80.71% मतदान हुआ था। 8 जून को चुनाव का शेड्यूल सामने आने के बाद से चुनावी हिंसा में 10 जुलाई तक 36 लोग मारे जा चुके हैं। बूथ कैप्चरिंग की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार (10 जुलाई) को 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई। वोटिंग 69.85% हुई और हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

बंगाल गनर्वर बोले- हिंसा फैलाने वाले अपने जन्म को कोसेंगे
बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को हिंसा पर एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने बंगाल में सड़कों पर हिंसा फैलाई, वो अपने पैदा होने के दिन को कोसेंगे। सारी मशीनरी गुंडों और कानून तोड़ने वालों पर एक्शन लेने में लगा दी जाएगी। हम बंगाल को नए पीढ़ी के लिए सुरक्षित जगह बनाएंगे ‘

कहां कौन आगे…

  1. ग्राम पंचायत: सीटें- 63229

पार्टी आगे जीते कुल
टीएमसी 3002 16330 19332
भाजपा 802 3790 4592
सीपीएम 499 1206 1705
कांग्रेस 256 886 1142
अन्य 441 1147 1588

  1. पंचायत समिति: सीटें- 9730

पार्टी आगे जीते कुल
टीएमसी 76 58 134
भाजपा 8 0 8
सीपीएम 6 0 6
कांग्रेस 0 0 0
अन्य 1 0 1

  1. जिला परिषद: सीटें- 928

पार्टी आगे जीते कुल
टीएमसी 10 0 10
भाजपा 0 0 0
सीपीएम 0 0 0
कांग्रेस 0 0 0
अन्य 0 0 0

Leave a Reply