प्रियंका गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों से भटक गए हैं

राजनीति राजस्थान राष्ट्रीय राष्ट्रीय

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करने के लिए जयपुर पहुंची। यहां से उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश की जनता और उनके मुद्दों से भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज अजीब सा माहौल बन गया है

जालोर/ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता और उनके मुद्दों से कट भटक गये हैं। प्रियंका गांधी ने जालोर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल चुनाव के समय एक अजीब सा माहौल बन गया है। आपके ध्यान को भटकाने वाली सारी बातें हो रही हैं। बड़े-बड़े प्रचार हो रहे हैं, अजीब सी बहकी-बहकी सी बातें हो रही हैं। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री मोजी कभी अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं तो कभी शेखी बघारते हैं। मांस-मछली की बात करतें है। कभी हवा में उड़ते हैं तो कभी समुद्र के नीचे चले जाते है। इन बातों से आपके जीवन का क्या मतलब है?”

प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
प्रियंका ने कहा कि सबसे बडी आपकी समस्या क्या है, महंगाई। मुझे लगता है कुछ हो गया है मोदी जी को। समझ नहीं पा रहे है। क्या होता है कि कई बार सत्ता का नशा इतना चढ़ जाता है कि लोग सच्चाई बताते ही नहीं हैं। उन्होंने कहा, ”इंसान घिर जाता है। चाहे कुछ भी उसका अनुभव हो लेकिन सत्ता का नशा होने पर लोग डरते हैं, अधिकारी डरते हैं, जो साथ में काम करते वो डरते हैं कि असलियत ना बताएं। इसलिए इंसान कट जाता है जनता से। मुझे सचमुच लगता है कि मोदी जी देश की जनता और उनके मुद्दों से कट चुके हैं।” उन्होंने कहा कि आपकी समस्याएं सीधी-सीधी महंगाई और बेरोजगारी है, जो सबसे बडी समस्याएं हैं।

प्रियंका पिछले 10 वर्षों बढ़ रही है महंगाई
प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में महंगाई बढ़ी है और आज देश 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देख रहा है। किसकी बदौलत? प्रियंका ने कहा, “जब भारत में जी20 शिखर सम्मेलन जैसे आयोजन होते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है लेकिन दूसरी सच्चाई महंगाई, बेरोजगारी है।” उन्होंने कहा कि इनकी (भाजपा) नीयत ठीक नहीं है। इनकी नीतियां सिर्फ बड़े-बड़े अरबपतियों के लिये है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं लड़ रही। उसके दावे खोखले हैं, वह केवल विपक्ष का मुंह बंद करना चाहती है।

Leave a Reply