प्रधानमंत्री मोदी का नया ऑफिस आज से ‘सेवा तीर्थ’… बदल गया पीएमओ का पता, 78 साल बाद साउथ ब्लॉक छूटा

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज 14 जनवरी 2026 से प्रधानमंत्री मोदी का आधिकारिक दफ्तर (पीएमओ) एक नए, आधुनिक परिसर में शिफ्ट हो रहा है। नया पता है – ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स। यह शानदार परिसर सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के लिए अलग-अलग भव्य इमारतें बनाई गई हैं। यह बदलाव ऐतिहासिक है क्योंकि स्वतंत्रता के बाद से 1947 में प्रधानमंत्री का दफ्तर साउथ ब्लॉक में ही रहा है। अब इस युग का अंत हो रहा है।

सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स की खासियतें
– कुल क्षेत्रफल: 2,26,203 वर्ग फुट
– निर्माण एजेंसी: लार्सन एंड टुब्रो
– लागत: 1,189 करोड़ रुपये
– ‘सेवा तीर्थ-2’ में पहले से ही कैबिनेट सचिवालय पिछले साल सितंबर से काम कर रहा है।
– ‘सेवा तीर्थ-3’ में NSA का ऑफिस होगा।

ये भी पढ़े : ईरान : भारतीय विदेश मंत्रालय ने 10 दिनों में जारी की दूसरी एडवाइजरी, तेहरान से तुरंत निकलें

पुराना ऑफिस अब बनेगा संग्रहालय
पीएमओ के खाली होने के बाद साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक को ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए 19 दिसंबर 2024 को फ्रांस की एक प्रमुख म्यूजियम डेवलपमेंट एजेंसी के साथ तकनीकी सहयोग का समझौता हुआ था।

औपनिवेशिक विरासत से मुक्ति का संकल्प
यह शिफ्ट प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन का हिस्सा है जो औपनिवेशिक प्रतीकों को समाप्त कर भारतीयता को मजबूत करने पर केंद्रित है। पहले राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया जा चुका है।

सेंट्रल विस्टा का बड़ा लक्ष्य
सरकार पूरे केंद्रीय सचिवालय को आधुनिक बना रही है। अलग-अलग जगहों पर बिखरे मंत्रालयों को एक ही स्थान पर लाने के लिए नए कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट भवन बन रहे हैं। इसी क्रम में पिछले साल अगस्त में कर्तव्य भवन का उद्घाटन हुआ, जहां कई मंत्रालय पहले से काम कर रहे हैं।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

 

Leave a Reply