प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्यवाही, एसपी समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

नई दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया था। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी किसानों की नाकाबंदी के कारण पीएम का काफिला करीब 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा। इस घटना के बाद पीएम ने एअरपोर्ट को कहा था, अपने सीएम से कहना मैं जिंदा वापसी आ गया। इस घटना के वक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) गुरविंदर सिंह सांगा ड्यूटी पर थे। मामले में उनको दोषी पाया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। घटना के वक्त गुरविंदर सांगा फिरोजपुर के एसपी पद पर थे। घटना के बाद कड़ी जांच शुरू की गई और अब पिछले साल हुए मामले में पंजाब सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है।

इन्हें किया गया ससपेंड

इस मामले में पंजाब की मान सरकार ने कुल सात पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया है। जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी गुरविंदर सिंह सांगा, डीएसपी परसोंन सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह ,जसवंत सिंह और एएसआई राकेश कुमार का नाम शामिल है। बता दें कि गुरविंदर सिंह सांगा इस समय बठिंडा जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में सेवा दे रहे थे।

मामला जानिए : 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर में नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान नाकाबंदी के कारण उनका काफिला करीब 20 मिनट तक फ्लाईओवर के बीचोबीच पर फंसा रहा। इस चूक को लेकर बीजेपी नेताओं ने तत्कालीन चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर निशाना साधा था। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस का कहना था कि पीएम की यात्रा प्लान में आखिरी समय पर बदलाव किया गया था। अब सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब इस चूक के लिए सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply