पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को सांसद-विधायक कोर्ट से मिलि बेल, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को सांसद-विधायक कोर्ट से मिलि बेल, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे

देश/प्रदेश बिहार राष्ट्रीय

एजेंसी, पटना। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को सांसद-विधायक कोर्ट से 31 साल पुराने मामले में जमानत मिल गई। हालांकि, वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना और बुद्धा कॉलोनी थाना से जुड़े मामलों में पप्पू यादव को अभी जमानत नहीं मिली है।

इन मामलों में बुधवार को सुनवाई होगी। तब तक पप्पू यादव पटना के बेऊर जेल में ही रहेंगे। सुनवाई के दौरान पप्पू यादव ने जज के सामने पटना पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। अपनी बात रखते समय वे भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। पप्पू यादव ने दावा किया कि बेऊर जेल के अंदर उन्हें किसी तरह का इंजेक्शन देकर जान से मारने की साजिश रची जा रही है। सांसद ने जज से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें पटना पुलिस पर भरोसा नहीं है। जमानत पर सुनवाई के लिए पप्पू यादव करीब 12:30 बजे बेऊर जेल से कोर्ट पहुंचे थे। दोपहर 2 बजे जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान वे कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। 3 बजे वे वापस जेल चले गए।

ये भी पढ़े : उज्जैन स्थित महाकाल दरबार में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, एकता कपूर समेत इन अभिनेत्रियों ने भी मांगा आशीर्वाद

इन दोनों केस में रिमांड पर हैं पप्पू यादव
बुद्धा कॉलोनी केस: 6 जनवरी की रात पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी तो उनके समर्थकों ने विरोध किया था। पुलिसकर्मियों के साथ बहस हुई थी। इसे लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया था। कोतवाली थाना केस: 27 मार्च 2017 को पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी के बैनर तले बिहार में बिजली टैरिफ में भारी बढ़ोतरी और बीएसएससी पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम कर आवागमन प्रभावित किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कोतवाली थाने में पप्पू यादव पर केस दर्ज किया था।

31 साल पुराने एक मामले हुई गिरफ्तारी
पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार को 31 साल पुराने एक मामले में हुई थी। आरोप है कि वे नीट छात्रा की मौत के मामले को उठा रहे थे, इसी क्रम में उनकी गिरफ्तारी की गई। सोमवार को ही उनके वकील जमानत याचिका दाखिल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सभी न्यायिक कार्य ठप हो गए थे। इसके चलते कोर्ट बंद कर दिया गया और पप्पू यादव की जमानत समेत अन्य मामलों की सुनवाई टाल दी गई। इधर, नीट छात्रा मौत मामले में पुलिस 10 नए लोगों के डीएनए सैंपल लेगी। इससे पहले 18 लोगों की डीएनए रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वहीं, शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक आज कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करेंगे।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply