पीएम मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस की नीति पर तीखा किया प्रहार, कहा- शाही परिवार के अहंकार से लगा था देश पर आपातकाल, हंगामे के बाद विपक्ष का वॉकआउट

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरे देश के सामने कांग्रेस पार्टी, कांग्रेसियों और गांधी परिवार की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीति पर इतना तीखा प्रहार किया जो आम नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस एक परिवार को संतुष्ट करने में सारी ऊर्जा खपा देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मूल मंत्र ही है- फैमिली फर्स्ट। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में ये बातें राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहीं। उन्होंने इंदिरा गांधी का नाम लिए बिना कहा कि शाही परिवार के अहंकार के लिए इस देश को जेलखाना बना दिया गया था।

कांग्रेस पर खूब बरसे पीएम मोदी प्रधानमंत्री अपने भाषण की शुरुआत में ही कांग्रेस पर बरस पड़े। उन्होंने इसके लिए अपनी सरकार का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ का सहारा लिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती होगी। यह उनकी सोच से बाहर है, समझ के भी बाहर है और यह उनके रोडमैप पर भी फिट नहीं बैठता है। इतना बड़ा दल एक परिवार को समर्पित हो गया है, इसलिए उनके लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ संभव ही नहीं है।’ कांग्रेस के मॉडल में सर्वोपरि है फैमिली फर्स्ट। इसलिए उनकी नीति, उनकी रीति, उनकी वाणी, उनका आचरण उस एक चीज को संभालने में खपता रहा है।

मजबूरी में कांग्रेस को ‘जय भीम’ बोलना पड़ रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब को चुनाव में पराजित करने के लिए क्या क्या नहीं किया गया। कभी भी बाबासाहेब को भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने बाबासाहेब की भावना का आदर किया। आज मजबूरी में कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा है। 

कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट- मोदी
पीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने बेहद तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस फैमिली फर्स्ट की नीति को गले लगाए हैं। मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार कर किया था जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण, इन सबका घालमेल था। जहां सबका घालमेल हो, वहां सबका साथ हो ही नहीं सकता। कांग्रेस के मॉडल में सर्वोपरि है फैमिली फर्स्ट। इसलिए उनकी नीति, उनकी रीति, उनकी वाणी, उनका आचरण उस एक चीज को संभालने में खपता रहा है।’

कांग्रेस के पास तुष्टीकरण का ही पैमाना
पीएम ने कहा कि 2014 के बाद देश ने हमें सेवा करने का अवसर दिया और मैं देश की जनता का आभारी हूं कि हमें तीसरी बार लगातार मौका दिया है, वो भी तब जब लोगों के पास सूचना के साधन बहुत ज्यादा बढ़े हैं। पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कैसे कांग्रेस की सरकारों में सभी दलों के ओबीसी सांसदों ने ओबीसी आयोग बनाने की मांग की थी, लेकिन कांग्रेसियों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने कहा कि जब तक कोई विषय तुष्टीकरण और फैमिली फर्स्ट के मापदंड पर खरा नहीं उतरता है, कांग्रेस और उसकी सरकारें कभी कोई फैसला नहीं लेती हैं।

शाही परिवार के अहंकार से लगा था देश पर आपातकाल- मोदी
प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी के शासन काल में देश पर लगे आपात काल की चर्चा की और कहा कि देश के गणमान्य नेताओं, चुने हुए जन प्रतिनिधियों को जंजीरों से बांधा गया, उन्हें हथकड़ियां डाली गईं। पीएम ने आगे कहा, सत्ता सुख के लिए गांधी परिवार के अहंकार के लिए इस देश के लाखों परिवारों को तबाह कर दिया गया था, देश को जेलखाना बना दिया गया था।

‘हमने सामान्य वर्ग के गरीब को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया’

पीएम मोदी ने कहा हमारे देश में जब जब आरक्षण का विषय आया, उसे समस्या के समाधान के लिए सत्य को स्वीकार करने का काम नहीं हुआ। देश में विभाजन कैसे हो, तनाव कैसे पैदा हो, वही तरीके अपनाए गए। पहली बार हमारी सरकार ने एक ऐसा मॉडल दिया और सबके साथ, सबके विकास के मंत्र के साथ दिया। हमने सामान्य वर्ग के गरीब को 10% आरक्षण दिया। इस निर्णय का एससी, एसटी और ओबीसी समाज ने स्वागत किया। 

सबका साथ कांग्रेस के लिए संभव नहीं

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लिए सबका साथ सबका विकास समझ से परे है। यहां हम सबके विकास की बात करते है। इस बारे में पहले भी बहुत कुछ कहा जा चुका है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा। इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया। किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी तो उसे अस्थिर कर दिया। उन्होंने जो ये रास्ता चुना है उसके चलते लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ जो थे, वे भी भाग रहे हैं। 

राज्यसभा में पीएम मोदी की किस टिप्पणी पर तिलमिला गए विपक्षी सांसद, हंगामे के बाद किया वॉकआउट

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान की प्रति लेकर कूदने वालों ने संविधान दिवस का विरोध किया था. पीएम की इस टिप्पणी पर विपक्षी सांसद तिलमिला गए और उन्होंने हंगामा किया. साथ ही साथ कहा कि बोलने दो, बोलने दो. इसके अलावा विपक्ष ने पीएम मोदी के बीच भाषण में वॉकआउट किया. वहीं, पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह से संविधान की वजह से उन्हें संसद तक पहुंचने का मौका मिला. पीएम मोदी ने विपक्ष के वॉकआउट पर कहा है कि देश देख रहा है कि झूठ फैलाने वालों की सत्य सुनने की ताकत भी नहीं होती है. खुद के उठाए गए सवालों के जवाब सुनने की हिम्मत तक नहीं है. विपक्ष उच्च सदन को अपमानित कर रहा है. देश की जनता ने हर प्रकार से उन्हें (विपक्ष) को पराजित कर दिया है कि उनके पास गली मोहल्ले में चीखने के सिवाय कुछ बचा नहीं है. नारेबाजी, होहल्ला और मैदान छोड़कर भाग जाना यही उनके नसीब में लिखा हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पेपर लीक के दोषियों को छोड़ेंगे नहीं, मणिपुर की स्थिति सामान्य हो रही है

मोदी के भाषण की 8 बातें…

पेपर लीक पर पेपर लीक एक बड़ी समस्या है। मेरी इच्छा थी, सारे दल इस पर अपनी राय रखते। लेकिन यह मुद्दा भी इन्होंने राजनीति की भेंट चढ़ा दी। मैं देश के नौजवानों को आश्वस्त करता हूं कि आपको धोखा देने वालों को यह सरकार छोड़ने वाली नहीं है। इन्हें सख्त सजा मिले, इसलिए एक के बाद एक एक्शन लिए जा रहे हैं। हमने इसके लिए सख्त कानून बनाया है।

मणिपुर हिंसा पर मणिपुर में लगातार हिंसक घटनाएं कम हो रही हैं। स्कूल-कॉलेज, दफ्तर और अन्य संस्थान चल रहे हैं। मणिपुर में भी परीक्षाएं हुई हैं। जो भी तत्व मणिपुर की आग में घी डाल रहे हैं, एक समय आएगा जब मणिपुर उन्हें रिजेक्ट कर देगा। जो लोग मणिपुर का इतिहास जानते हैं, उन्हें पता है कि वहां सामाजिक संघर्ष का इतिहास रहा है। इन्हीं कारणों से मणिपुर में 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा। मैं इस सदन में देश को बताना चाहता हूं कि 1993 में मणिपुर में ऐसी ही घटनाएं हुई थीं, जो 5 साल चली थीं। यह इतिहास समझकर हमें स्थितियों को ठीक करना है।

भ्रष्टाचार पर जिन्हें सजा मिली है, उनके साथ ये (कांग्रेस नेता) तस्वीरें निकाल रहे हैं। जब भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं तो ये हंगामा कर रहे हैं। यहां केंद्रीय जांच एजेंसियों पर आरोप लगाए कि सरकार इनका दुरुपयोग कर रही है। भ्रष्टाचार करे आम आदमी पार्टी , शराब घोटाला करे आम आदमी पार्टी, बच्चो के काम में घोटाला करे आम आदमी पार्टी। आम आदमी पार्टी की शिकायत करे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कोर्ट में ले जाए कांग्रेस। कार्रवाई हो तो गाली मोदी को। अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथी बन गए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चुनाव के लिए नहीं लड़ता, ये मेरा मिशन है।

जम्मू-कश्मीर पर जम्मू कश्मीर में मतदान के आंकड़ों ने पिछले 4 दशक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह भारत के संविधान और लोकतंत्र को स्वीकृति देते हैं। देशवासी जिस पल की प्रतीक्षा करते थे, वो आज सहज है। पहले बंद-हड़ताल, आतंकी धमकियां, धमाके की कोशिशें होती थीं। इस बार लोगों ने संविधान पर विश्वास जताकर अपने भाग्य का फैसला लिया है।

जांच एजेंसी पर 2013 में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि कांग्रेस से लड़ना आसान नहीं है। जेल में डाल देगी, सीबीआई पीछे लगा देगी। मैं रामगोपाल जी से पूछना चाहता हूं कि क्या नेताजी झूठ बोलते थे। रामगोपाल जी, अपने भतीजे को भी यह याद दिलाएं कि राजनीति में कदम रखते ही उनके पीछे सीबीआई लगी थी। 2013 में प्रकाश करात ने कहा था कि कांग्रेस सीबीआई का दुरुपयोग करती है। यूपीए सरकार के वक्त सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई पिंजरे में बंद तोता है, जो मालिक की आवाज में बोलता है।

    महिलाओं के लिए हम विमेन लेड डेवलपमेंट की बात करते हैं तो विश्व के नेता चौंक जाते हैं। महिलाओं का योगदान भारत की विकास यात्रा में दिखता है। टॉयलेट, सैनिटरी पेड, गैस कनेक्शन का फायदा देश को मिला है। हमने जो 4 करोड़ घर बनाए हैं, उनमें से ज्यादातर महिलाओं के नाम कराए। सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं से महिलाओं की भूमिका भी बढ़ी है, हिस्सेदारी भी बढ़ी है। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा, उनकी आय भी बढ़ी। नई तकनीक महिलाओं के नसीब मे आखिर में आती है, हमारा लक्ष्य है, कि नई तकनीक पहले महिलाओं के हाथ लगे। नमो ड्रोन योजना इसका उदाहरण है।

      सरकार के काम, विकास पर आने वाले 5 साल गरीबी के खिलाफ लड़ाई के निर्णायक हैं। जब देश दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा तो इसका लाभ और प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ने वाला है। विकास के अनेक अवसर मिलने वाले हैं। आने वाले कालखंड में हम नए स्टार्टअप और नई कंपनियों को देख रहे हैं।

        एमएसपी से किसानों को लाभ पहुंचाया। बीज से बाजार तक हमने किसानों के लिए हर व्यवस्था को मजबूत किया। हमारी नीतियों के कारण किसान क्रेडिट कार्ड के विस्तार के कारण हमने किसानी को व्यापक स्वरूप में देखा है। किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मछुआरों को भी मुहैया कराया। हमारे टियर 2 और टियर 3 शहरों का विकास होने वाला है। आने वाले 5 साल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में तेजी से बदलाव आने वाला है। इसका लाभ लोगों को मिले, हम इस दिशा में बढ़ना चाहते हैं।

        Leave a Reply