पाकिस्तान सुपर लीग में आज से खेलेंगे दुनियाभर के खिलाड़ी

क्रिकेट खेल

नई दिल्ली| पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का आगाज आज 17 फरवरी से होने जा रहा है। पीएसएल का ये 9वा सीजन है, जिसमें कुल टीमें हिस्‍सा लेंगी। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच गद्दाफी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 18 मार्च को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के 9वें सीजन में नॉकआउट समेत कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। पीएसएल 2024 के सभी मुकाबले लाहौर, मुल्तान, रावलपिंडी और कराची में आयोजित होंगे। आइये जानें भारत में आप इस मेगा इवेंट को कब और कहां देख सकते हैं?

पीएसएल 2024 के मैच कब शुरू होंगे? : पीएसएल 2024 के मैच रात आठ बजे से खेले जाएंगे। इसके अलावा डबल हेडर वाले दिन पहला मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

पीएसएल 2024 के मैच भारत में लाइव कहां देखें? : पीएसएल 2024 के मैचों का भारत में लाइव टेलीकास्‍ट नहीं किया जाएगा। हालांकि भारत में आप इन मैचों की लाइव स्‍ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

पीएसएल 2024 के लिए सभी टीम स्क्वॉड : इस्लामाबाद यूनाइटेड: शादाब खान (कप्तान), नसीम शाह, इमाद वसीम, आजम खान, जॉर्डन कॉक्स, फहीम अशरफ, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, रुमान रईस, टाइमल मिल्स, मैथ्यू फोर्ड, सलमान अली आगा, कासिम अकरम, शहाब खान, हुनैन शाह, उबैद शाह, शमिल हुसैन, टॉम कर्रन।

लाहौर कलंदर्स: शाहीन अफरीदी (कप्तान), फखर जमां, रासी वैन डेर डूसन, हारिस रऊफ, डेविड विसे, सिकंदर रजा, अब्दुल्ला शफीक, जमान खान, मिर्जा ताहिर बेग, राशिद खान, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद इमरान जूनियर, अहसान भट्टी, डैन लॉरेंस, जहांदाद खान, सैयद फरीदौन महमूद, शाई होप, कामरान गुलाम।

कराची किंग्स: शान मसूद (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मोहम्मद नवाज, जेम्स विंस, हसन अली, शोएब मलिक, तबरेज शम्सी, मीर हमजा, मुहम्मद अखलाक, मोहम्मद इरफान खान, टिम सेफर्ट, मोहम्मद आमिर खान, अनवर अली, अराफात मिन्हास, सिराजुद्दीन, साद बेग, जेमी ओवरटन।

मुल्तान सुल्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), इफ्तिखार अहमद, डेविड विली, खुशदिल शाह, उसामा मीर, डेविड मलान, अब्बास अफरीदी, रीस टॉपले, इहसानुल्लाह, फैसल अकरम, रीजा हेंड्रिक्स, तैयब ताहिर, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद अली, उस्मान खान, यासिर खान, क्रिस जॉर्डन, आफताब इब्राहिम।

पेशावर जल्मी: बाबर आजम (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, नूर अहमद, सैम अयूब, टॉम कोहलर-कैडमोर, आसिफ अली, मोहम्मद हारिस, आमिर जमाल, नवीन उल हक, खुर्रम शहजाद, सलमान इरशाद, आरिफ याकूब, हसीबुल्लाह खान, उमैर अफरीदी, डैन मूसले, मोहम्मद जीशान, लुंगी एनगिडी, मेहरान मुमताज।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: रिली रोलो (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद वसीम जूनियर, जेसन रॉय, वानिंदु हसरंगा, सरफराज अहमद, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन, विल स्मीड, सऊद शकील, सज्जाद अली जूनियर, उस्मान कादिर, ओमैर बिन यूसुफ, आदिल नाज, ख्वाजा नफे, अकील हुसैन, सोहेल खान।

Leave a Reply