पाकिस्तान को चेतावनी, आतंकवाद पर दुनिया को बड़ा संदेश, पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी,  नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में देशवासियों से कहा कि हमने आतंक के खिलाफ कार्रवाई की तो पाकिस्तान ने हम पर हमला किया। हमने भी जवाबी कार्रवाई की। हमारी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की मिसाइलें भारत के सामने तिनके तरह बिखर गई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींच दी है। पहला- भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अपनी शर्तों पर जवाब देंगे। दूसरा- कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। भारत सटीक प्रहार करेगा। 3- आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे। भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंबतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम अपनी शर्तों पर अपनी तरह से जवाब देकर रहेंगे। आतंक की जड़ों पर कठोर कार्रवाई करेंगे। हम आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का वो घिनौना सच देखा है जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने पाक सेना के बड़े अफसर उमड़ पड़े।

आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अफसर भी पहुंचे। जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई कि उसकी और से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाा जाएगो तो भारत ने भी उस पर विचार किया। हमने अपनी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। आने वाले दिनों में पाक की कसौटी को नापेंगे। दुनिया ने देखा कैसे पाकिस्तान की मिसाइलें, ड्रोन तिनके की तरह बिखर गई। पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया। भारत के ड्रोन, मिसाइलों ने सटीकता के साथ हमला किया। पाकिस्तानी एयरबेस को नुकसान पहुंचा, जिस पर पाक को बहुत घमंड था। भारत ने 2 दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा ही नहीं था। इसलिए पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा। दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था। इसी मजबूरी में 10 मई को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया, तब तक हम आतंकवाद के इंफास्ट्रचर को बड़े पैमाने पर तबाह कर चुके थे। आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था।

आतंकियों ने हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, हमने आतंक के कैंप्स उखाड़ डाले- प्रधानमंत्री मोदी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया ने देश का शौर्य और संयम देखा। आज मैं (सशस्त्र बलों के) इस शौर्य, पराक्रम और साहस को हमारे देश की हर मां को, देश की हर बहन को और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा, आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के कैंप्स ही उखाड़ दिए। आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। पीएम मोदी ने कहा, ”हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकी संगठन जानता है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अटूट प्रतिज्ञा है’
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है। यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अटूट प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात और 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणामों में बदलते देखा है।” पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों के ठिकानों को बर्बाद कर दिया तो पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ दिया। आतंकियों पर हुए वार का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने हम पर वार किया, लेकिन हमने पाकिस्तान के सीने पर वार किया।

‘कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा’
इस दौरान पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींच दी है। न्यू नॉर्मल तय कर दिया है।

भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अपनी शर्तों पर जवाब देंगे।
कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। भारत सटीक प्रहार करेगा।
आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे।

‘जब देश एकजुट होता है तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं’, ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि जब देश एकजुट होता है तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं और परिणाम लाकर दिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सीमा पर तैयारी की थी लेकिन भारत ने उसके सीने पर वार कर दिया। पीएम मोदी ने बहावलपुर और मुरीदके नाम लेकर कहा कि ये टेररिज्म के यूनिवर्सिटी थे जिसे हमारी बहादुर सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में ध्वस्त कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी जो बड़े आतंकी हमले हुए. चाहे वह 9/11 हो या लंदन में ब्लास्ट, उन सबके तार आतंक के इन्हीं ठिकानों से जुड़ते रहे हैं।

सेना का पराक्रम देश की बहन बेटियों को समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में देश की सेना को नमन किया और कहा कि उनके पराक्रम को मैं देश की बहन बेटियों को समर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में जो क्रूरता की उससे पूरे देश में गुस्सा था। उनके परिवार के सामने, बच्चों के सामने बेहरमी से मार डालना ये आतंक का बहुत विभत्स चेहरा था। देश के सदभाव को तोड़ने की गई।

ऑपरेशन सिंदूर करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब
पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये बहुत बड़ी पीड़ा था। इस आतंकी हमले के बाद हर नागरिक, समाज, राजनीतिक दल एक स्वर में आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को खुली छूट दी। पीएम मोदी ने कहा कि आज आतंकी और आतंकियों का संगठन ये जान चुका है कि बहन बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नहीं देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है।

आतंक के अड्डों को सेना ने खंडहर बना दिया
पीएम मोदी ने कहा-‘पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमारी सेना ने खंडहर बना दिया। पीएम मोदी ने कहा कि ये युग युद्ध का नहीं तो ये युग टेरर का भी नहीं है। हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है, आनेवाले दिनों में पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है।’

बहावलपुर और मुरिदके के आंतकी ठिकाने आतंक के ग्लोबल यूनिवर्सिटी थे, पाकिस्तान को लेकर बोले पीएम मोदी

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद और भारत-पाकिस्तान के सीजफायर के 51 घंटे के बाद पहली बार पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दिनों में देश ने भारत का सामर्थ्य और संयम दोनों देखा है। सबसे पहले मैं देश की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों और साइंटेस्टि्स को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं। हमारी सेना ने आपरेशन के लक्ष्यों को प्राप्त कर देश का शौर्य प्रदर्शन किया है।

सेना को दी खुली छूट
आगे पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने छुट्टियां मना रहे निर्दोष मासूम लोगों को उनके परिवार के सामने बर्बरता से मार डाला, इस घटना ने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये पीड़ा बहुत बड़ी थी। इसलिए हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए अपनी तीनों सेनाओं को पूरी छूट दी। आज हर आतंकी आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे आतंकी
पीएम ने आगे कहा कि आतंक के कई सारे आका बीते ढाई-तीन दशक से खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे, जो भारत के खिलाफ साजिश करते थे। उन्हें भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया। साथियों भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान घोर निराशा में घिर गया था, बौखला गया था। इसी बौखलाहट में उसने एक और दुस्साहस किया और आतंक पर भारत की कार्रवाई का साथ देने की बजाय भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया। जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों ने हमला बोला, ड्रोन्स ने हमला बोला तो आतंकियों की इमारतें ही नहीं, हौसला भी कांप गया।

ग्लोबल आतंक की यूनिवर्सिटी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे बहावलपुर और मुरीदके के आतंकी अड्डों को लेकर कहा कि बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकानें एक तरह से ग्लोबल आतंक की यूनिवर्सिटी रहे हैं। दुनिया में कहीं पर भी जो बड़े आतंकी हमले हुए, चाहे 9/11 हो, चाहे लंदन ट्यूब बॉम्बिंग, या फिर भारत में बड़े आतंकी हमले हों, उन सबके तार इन्हीं आतंकी ठिकानों से जुड़े हुए है। इसलिए भारत ने आतंक के इन हेडक्वार्टर्स को तबाह कर दिए। इन हमलों में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है।

जवाबी कार्रवाई सिर्फ स्थगित
एक बात पूरे विश्व पटल पर साफ कर दें कि हमने जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है। भारत की वायुसेना, थल सेना और नौ सेना, बीएसएफ, अर्धसैनिक बल अलर्ट पर हैं।

 

Leave a Reply