मुकाबला खेलेंगे अभिषेक शर्मा

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे अभिषेक शर्मा- कप्तान सूर्यकुमार यादव

क्रिकेट खेल

एजेंसी, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे अभिषेक शर्मा : भारत और पाकिस्तान के बीच में 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसको खेलने के लिए टीम इंडिया 13 फरवरी की देर रात कोलंबो पहुंच गई थी। वहीं टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो पिछले मुकाबले में पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर थे, उनकी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 फरवरी को मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा अपडेट दिया है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वह खेलते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप 2026 : जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराते हुए इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply