परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग की सगाई, प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई

नई दिल्ली बॉलीवुड मनोरंजन राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आखिरकार सगाई के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति-राघव की सगाई की पहली फोटो छाई हुई है जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। बी-टाउन की खूबसूरत हसीना परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई हैं, जिसकी फोटोज वायरल हो रही हैं। परिणीति ने अपनी सगाई पर बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहना है। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं जिनमें वह राघव चड्ढा की बाहों में रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। बॉलीवुड डीवा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के यूथ आइकॉन सांसद राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के 400 साल पुराने कपूरथला हाउस में हुई है। दोनों की सगाई में इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां और राजनीति जगत के दिग्गज शामिल हुए।

परिणीति की सगाई में शामिल हुए 150 मेहमान

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, इंगेजमेंट सेरेमनी में 150 मेहमान शामिल हुए हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने ऑफिशियली अपनी सगाई की खबर कंफर्म नहीं की लेकिन बीते कुछ महीनों से दोनों अक्सर साथ में दिख रहे थे जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि परिणीति और राघव शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी इस साल के अंत तक होने वाली है। खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की दोस्ती फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब शादी होने वाली है।

Leave a Reply