पंजाब के डी.आई.जी हरचरण सिंह भुल्लर अरेस्ट, रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने दबोचा

देश/प्रदेश पंजाब राष्ट्रीय

एजेंसी, मोहाली। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के उप महानिरीक्षक हरचरन सिंह भुल्लर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक स्क्रैप कारोबारी से रिश्वत लेने के आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार, मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि भुल्लर हर महीने पांच लाख रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई की चंडीगढ़ यूनिट ने एक ऑपरेशन चलाया और मोहाली में उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। भुल्लर 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और उन्होंने पंजाब पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। फिलहाल सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि रिश्वतखोरी का यह सिलसिला कब से और किन परिस्थितियों में शुरू हुआ। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें
सीबीआई को इस वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वह मामलों में राहत दिलाने के बदले पैसे की मांग करते थे। इसी जानकारी के आधार पर एजेंसी ने पहले से जाल बिछाया और योजना के मुताबिक ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। जैसे ही अधिकारी ने 5 लाख रुपये की रिश्वत ली, सीबीआई की टीम ने मौके पर धावा बोलकर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में नकदी के बंडल बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply