पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग कल, राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज

पंजाब राष्ट्रीय राष्ट्रीय

चंडीगढ़| पंजाब की चार विधानसभा सीटों बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। चार सीटों पर कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। करीब 19 दिनों तक चला चुनाव प्रचार उम्मीदवारों के रोड शो के साथ खत्म हुआ। सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 17 कंपनियों के साथ पंजाब पुलिस के 6,481 कर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, मतदान प्रक्रिया के सुचारु प्रबंधन के लिए 3868 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। सभी मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी और वास्तविक समय की निगरानी सुनिश्चित करने के लिये भारत के चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों के लिए लाइव वेबकास्टिंग प्रदान की जायेगी। डेरा बाबा नानक निर्वाचन क्षेत्र में 193,376 मतदाता हैं, डेरा बाबा नानक निर्वाचन क्षेत्र के लिये वोटों की गिनती 23 नवंबर को सुखजिंदर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, इंजीनियरिंग विंग, हरदोचन्नी रोड, गुरदासपुर में 18 राउंड में होगी।

चब्बेवाल (एससी) निर्वाचन क्षेत्र में 159,432 मतदाता हैं, जिसमें कुल 205 मतदान केंद्र और 50 महत्वपूर्ण मतदान केंद्र हैं और कुल 1044 कर्मचारी सदस्य यहां तैनात हैं। इसके अलावा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की 35 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 30 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा 60,000 रूपये जब्त कर लिया गया है। चब्बेवाल (एससी) की मतगणना रयात एंड बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, चंडीगढ़ रोड, होशियारपुर में 15 राउंड में होगी। इसके अलावा, 84-गिद्दड़बाहा में 166,731 मतदाता हैं, जिसमें 173 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 96 महत्वपूर्ण हैं और कुल 1,148 कर्मचारी सदस्य यहां काम कर रहे हैं। नैतिक आचार संहिता के दौरान चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित 24 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 11 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है और 4.70 लाख रुपये जब्त किये गये हैं। गिद्दड़बाहा की मतगणना सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) भारू रोड, गिद्दड़बाहा में 13 राउंड में होगी, जबकि 103-बरनाला निर्वाचन क्षेत्र में 177,426 मतदाता हैं और 212 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 37 महत्वपूर्ण हैं और 975 मतदान कर्मचारी तैनात किए गए हैं। नैतिक आचार संहिता लागू होने के बाद से उल्लंघन की सात शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से पांच शिकायतों का समाधान कर दिया गया है और कुल 55.50 लाख रुपये जब्त किये गये हैं। 103-बरनाला की मतगणना एसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बरनाला में 16 राउंड में होगी।

Leave a Reply