एजेंसी, नई दिल्ली। भारत और नेपाल की सीमा 2 मार्च की आधी रात से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। यह बड़ा फैसला नेपाल में 5 मार्च को होने जा रहे इलेक्शंस को देखते हुए लिया गया है। नेपाल के होम मिनिस्ट्री ने 26 फरवरी को इस बारे में एक ऑफिशियल मैसेज जारी किया है। बहराइच के रुपैडिहा में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के इंचार्ज सुधीर शर्मा ने जानकारी दी कि दोनों देशों की सीमा 5 मार्च की आधी रात तक बंद रहेगी।
ये भी पढ़े : सीबीएसई 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से अब कक्षा 6 में पढ़नी होंगी 3 भाषाएं : अंग्रेजी बनी ऑप्शनल फॉरेन लैंग्वेज
चुनाव के कारण लिया गया फैसला
आधिकारिक लेटर में साफ किया गया है कि भारत से सटे बांके जिले के सभी बॉर्डर आउटपोस्ट 2 और 3 मार्च की रात 12 बजे से 5 मार्च तक बंद रहेंगे। इसका मकसद नेपाल में फ्री, फेयर और भरोसेमंद माहौल में चुनाव संपन्न कराना है। इस दौरान आईसीपी के जरिए गुड्स का इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट भी बंद रहेगा। हालांकि, मेडिसिन्स और अन्य एसेंशियल आइटम्स (जरूरी सामान) को इससे छूट दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं बटालियन के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि वोटिंग की रात तक बॉर्डर पर रिस्ट्रिक्टेड मूवमेंट (प्रतिबंधित आवाजाही) लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा सख्त, चेकिंग के बाद ही एंट्री
कमांडेंट गंगा सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर पहले से ही हाई अलर्ट बरता जा रहा है। पूरी चेकिंग और वेरिफिकेशन के बाद ही किसी को बॉर्डर पार करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई नेपाली वोटर नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में इंडिया में रहते हैं। ऐसे वोटर्स के साथ-साथ सीरियस पेशेंट्स और जरूरी सामान को सिक्योरिटी फोर्सेज की निगरानी में बॉर्डर क्रॉस करने की परमिशन दी जा सकती है।


