पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद : 1943 में पोर्ट ब्लेयर में पहली बार फहराया था तिरंगा

पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद : 1943 में पोर्ट ब्लेयर में पहली बार फहराया था तिरंगा

अंडमान देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, पोर्ट ब्लेयर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1943 में आज ही के दिन पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह क्षण सभी को याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल आकांक्षा से नहीं, बल्कि सामर्थ्य, परिश्रम, न्याय और संगठित संकल्प से आकार लेती है। आज़ाद हिंद फौज या ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के प्रमुख बोस ने 30 दिसंबर 1943 को पोर्ट ब्लेयर में पहली बार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज ही के दिन 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अदम्य साहस और वीरता के साथ पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था। वह क्षण हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल आकांक्षा से नहीं, बल्कि सामर्थ्य, परिश्रम, न्याय और संगठित संकल्प से आकार लेती है।’’

ये भी पढ़े : बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों को आग लगा रहे कट्टरपंथी, एचआरसीबीएम की रिपोर्ट में खुलासा

Leave a Reply