नहीं रहे साराभाई वर्सेस साराभाई फेम सतीश शाह, 74 में किडनी फेल से निधन

देश/प्रदेश बॉलीवुड मनोरंजन महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय

एजेंसी, अभिनय जगत से एक दुखद खबर आ रही है. जाने भी दो यारों और साराभाई वर्सेस साराभाई फेम एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में किडनी फेल से निधन हो गया है। अभी पंकज धीर और असरानी के निधन की खबर से लोग उबर नहीं पाए थे कि अब एक और बुरी खबर आई है. इस दिग्गज कलाकार का जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है. बॉलीवुड, टीवी जगत और कॉमेडी जगत में शोक की लहर है। सतीश शाह ने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया। हालांकि, घर-घर में लोग उनको पॉपुलर टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में उनकी इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के किरदार से जानते हैं। ये एक कॉमेडी शो था, और एक्टर का इसमें अभिनय जबरदस्त था। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘जाने भी दो यारों’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ ‘रा-वन’, ‘रमैया वस्तावैया’, ‘खिचड़ी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।  अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाने वाले सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। बॉलीवुड फिल्म ‘भगवान परशुराम’ एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले सतीश शाह ने जेवियर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई पूरी की थी। एक्टिंग में नाम बनाने के बाद उन्होंने साल 1972 में सतीश की शादी डिजाइनर मधु शाह से हुई थी। बता दें कि कोरोना काल में उन्होंने कोविड का सामना किया। उनकी पुरानी फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ जैसी फिल्मों में काम किया था।  शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं न’ में सतीश शाह के प्रोफेसर वाले किरदार को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके इस किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। वहीं, ‘जाने भी दो यारों’ में एक लाश की भूमिका में उन्होंने जान फूंक दी थी।

टीवी में भी किया बेमिसाल काम
बॉलीवुड फिल्मों में अलग अलग भूमिकाएं निभाने वाले सतीश शाह ने टेलीविजन इंडस्ट्री में जो कमाल किया, वो काबिल-ए-तारीफ था। साल 1984 में उनके ‘ये जो है जिंदगी’, को आज भी याद किया जाता है। 55 एपिसोड वाले इस शो में सतीश शाह ने 55 अलग रोल निभाए थे, और हर किरदार दर्शकों के दिलों को छू गया था। इसके बाद उन्होंने ‘फिल्मी चक्कर’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में बेहतरीन काम किया। आपको बता दें कि इन दोनों ही शोज में उनकी को-एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह रहीं थीं।

Leave a Reply