दिल्ली के तीन स्कूल को बम की धमकी : ईमेल मिलने पर तलाशी कर विद्यार्थियों को निकाला सुरक्षित बाहर

दिल्ली के तीन स्कूल को बम की धमकी : ईमेल मिलने पर तलाशी कर विद्यार्थियों को निकाला सुरक्षित बाहर

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, दिल्ली। दिल्ली के कम से कम तीन स्कूल को शुक्रवार सुबह बम की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली के झंडेवालान स्थित बीटी तमिल स्कूल ने सुबह करीब 9.12 बजे डीएफएस को धमकी मिलने की सूचना दी। एक अन्य स्कूल ने अभिभावकों को भेजे संदेश में कहा, “प्रिय अभिभावकों, आज सुबह स्कूल को एक सुरक्षा संबंधी धमकी प्राप्त हुई। एहतियात के तौर पर आवश्यक सुरक्षा उपायों के लिए पुलिस स्कूल में मौजूद है। सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। स्कूल को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद कक्षाएं फिर से शुरू की जाएंगी।” अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़े : बीएनपी की बंपर जीत के बाद भारत से संबंधों पर प्रधानमंत्री मोदी की बधाई के बाद नजरुल इस्लाम खान ने दी प्रतिक्रिया
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply