दिल्ली असेंबली, सचिवालय व लाल किला समेत दो स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच में निकलीं फर्जी

दिल्ली असेंबली, सचिवालय व लाल किला समेत दो स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच में निकलीं फर्जी

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली सचिवालय, दिल्ली विधानसभा, लाल किला और राष्ट्रीय राजधानी के दो स्कूलों सहित कई संस्थानों को सोमवार को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसे बाद में ‘फर्जी’ घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि दिल्ली सचिवालय, धौला कुआं स्थित दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बम की धमकी मिली है।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा और उसके अध्यक्ष की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह आठ बजे धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। धमकी भरे ईमेल में “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” लिखा था और कहा गया था कि अगले तीन दिनों में दिल्ली आर्मी स्कूल, लाल किला और मेट्रो स्टेशनों में विस्फोट होंगे। उनके मुताबिक, इस ईमेल में दावा किया गया था कि दोपहर 1:11 बजे दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल, दोपहर 3:11 बजे विधानसभा और सुबह 9:11 बजे लाल किले में विस्फोट होगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूलों के प्रशासन ने सुबह ही अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। अधिकारी ने बताया, “दिल्ली सचिवालय और दो स्कूलों – धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल – को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी।

ये भी पढ़े : भारत ने अपने नागरिकों को तत्काल किसी भी हालत में ईरान छोड़ने को कहा

एहतियात के तौर पर परिसर खाली करा दिए गए और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध न मिलने के कारण इस बम धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया है।” आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व विधायक दिलीप के पांडे ने ‘एक्स’ पर कहा, “आज मुझे मेरी निजी ईमेल आईडी पर बम से संबंधित धमकी मिली और चूंकि मामला जन सुरक्षा से संबंधित था, इसलिए मैंने ईमेल को तुरंत दिल्ली पुलिस को भेज दिया है।” सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों और अन्य स्थानों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, “हम यह पता लगा रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।” ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ को भी इस काम में लगाया गया है। तलाशी अभियान अब भी जारी है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply