दिग्विजय सिंह धरने पर बैठे, हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

छतरपुर प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

छतरपुर| राजनगर से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम सिंह नातीराजा पर जानलेवा हमला और उनके ड्राइवर सलमान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व जिले के सभी कांग्रेस उम्मीदवार धरने पर बैठ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अवैध घंधे करके इन्होंने जो करोड़ो कमाए है, वे समझते है कि वे पैसो से मतदाताओं को खरीद लेंगे। वे मतदाताओं को पैसे बांट रहे थे। कांग्रेस उम्मीदवार नातीराजा को पता लगा तो वे वहां जाने लगे, रास्ते में अरविंद पटेरिया व अन्य आरोपियो ने गाली गलौज की और गाड़ी चढ़ाने लगे, जिसमें सलमान ने नातीराजा को बताया और खुद शहीद हो गए।

मैने कलक्टर से बात की, एसपी से चाहूंगा जो हत्या के नामजद आरोपी है, उन्हें आपकने पकड़ा क्यो नहीं। वे खुलेआम वोट डालते रहे। अभी तक और कोई होता तो बुलडोजर चल गए होते। मैं व कांग्रेस पीडि़त परिवार के साथ हूं। आरोपियों के सजा दिलाई जाए व परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने घटना को हादसा कहने पर बोला कि ये कैसा हादसा है जिसमें आरोपियों ने गाडिय़ा चढ़ाई। बीडी शर्मा हत्यारे को बचाने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply