दंतेवाड़ा : नक्‍सलियों ने आतंकियों की तरह बनाई सुरंग, जवानों ने किया ध्‍वस्‍त

छत्तीसगढ़ रायपुर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सली प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक सुरंग की जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि नक्‍सली जवानों पर हमला करने और छुपने के लिए इस सुरंग का इस्‍तेमाल करते होंगे। नक्‍सलियों के इस सुरंग का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि पुलिस ने नक्‍सलियों के इस सुरंग का ध्‍वस्‍त कर दिया है। दरअसल, यह मंगलवार को दंतेवाड़ा पुलिस को नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में भैरमगढ़ और इंद्रावती एरिया कमिटी के प्लाटून नंबर 16 के कमांडर डीवीसीएम मल्लेश सहित सशस्त्र 25- 30 नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली।

Leave a Reply