तरनतारन में शादी के दौरन आम आदमी पार्टी के युवा सरपंच हरपिंदर सिंह की हत्या : पिछले 12 दिनों के भीतर यह तीसरे आप नेता का कत्ल

तरनतारन में शादी के दौरन आम आदमी पार्टी के युवा सरपंच हरपिंदर सिंह की हत्या : पिछले 12 दिनों के भीतर यह तीसरे आप नेता का कत्ल

देश/प्रदेश पंजाब राष्ट्रीय

एजेंसी, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में खुशियों भरा शादी का माहौल उस वक्त मातम और चीख-पुकार में बदल गया जब गोलियों की गूंज ने पूरे सिद्धू फार्म हाउस को दहला दिया। आम आदमी पार्टी के युवा सरपंच हरपिंदर सिंह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ स्टेज पर थिरक रहे थे, तभी काल बनकर आए चार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पेट और सिर में चार गोलियां लगने के कारण सरपंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह हमला इतना सोची-समझी साजिश का हिस्सा था कि हमलावरों ने उनके चचेरे भाई को भी नहीं बख्शा। पंजाब में पिछले 12 दिनों के भीतर यह तीसरे आप नेता का कत्ल है, जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया सिद्धू फार्म हाउस में एक शादी समारोह चल रहा था जहां हरबरिंद्र सिंह भी मौजूद थे। वहां उन पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस दौरान उनको गोली लग गई और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई. हमलावरों का पीछा करने की एक शख्स ने कोशिश की उसको भी पैर में गोली लगी है। उसका इलाज किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह धमकी या एक्सटॉर्शन का मामला नहीं लग रहा है। अब तक की जांच में आपसी रंजिश का मामला दिखाई दे रहा है लेकिन हम सारे एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। साइंटिफिक जांच पूरी घटना की करवाई जा रही है। हमने चार टीम सीसीटीवी फुटेज के एनालिसिस के लिए लगाई है। मैं खुद पर्सनली इस केस को देख रहा हूं. दोषियों को जल्द पड़कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

स्टेज पर डांस के दौरान बरसीं गोलियां
वारदात तरनतारन-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित एक फार्म हाउस की है। गांव ठठियां महंता के सरपंच हरपिंदर सिंह अपने चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह के साथ शादी समारोह का आनंद ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पूरी रेकी की थी और सही मौके का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सरपंच डांस फ्लोर पर पहुंचे, हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। जब जर्मनजीत ने भागते हुए हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज
एसएसपी सुरिंदर लांबा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने फार्म हाउस के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या चुनावी प्रतिद्वंद्विता का लग रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

तरनतारन में आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की हत्या किस जगह और किस समय हुई?
सरपंच हरपिंदर सिंह की हत्या तरनतारन-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित सिद्धू फार्म हाउस में हुई। वे वहां एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वारदात उस समय हुई जब वे स्टेज पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस कर रहे थे। हमलावरों ने अचानक उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हमले में सरपंच के अलावा और कौन घायल हुआ है और उनकी स्थिति क्या है?
इस हमले में सरपंच हरपिंदर सिंह के चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जब हमलावरों ने सरपंच को गोली मारी और भागने लगे, तो जर्मनजीत ने उनका पीछा करने की कोशिश की। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़े : कर्नाटक कांग्रेस के सोशल वेलफेयर मिनिस्टर एचसी महादेवप्पा ने अपने विधायकों को कहा ‘गली का कुत्ता’ तो मचा बवाल

पंजाब में पिछले 12 दिनों में ‘आप’ के किन-किन नेताओं की हत्या हुई है?
पंजाब में पिछले 12 दिनों में आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं की हत्या हो चुकी है। सबसे पहले 6 फरवरी को तरनतारन के गांव चीमा खुर्द में सरपंच गुरभेज सिंह की हत्या हुई। उसी दिन जालंधर में नेता लक्की ओबरॉय को गोली मारी गई। अब ताजा मामले में सरपंच हरपिंदर सिंह की हत्या ने प्रशासन की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं और हमलावरों की पहचान के लिए क्या किया जा रहा है?
एसएसपी सुरिंदर लांबा के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या पूरी रेकी करने के बाद की गई है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस फार्म हाउस के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर पंजाब सरकार पर क्या आरोप लगाए हैं?
पंजाब में लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं को लेकर विपक्षी पार्टियों ने भगवंत मान सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। नेताओं की सुरक्षा को लेकर भी अब जनता और राजनीतिक हलकों में चिंता जताई जा रही है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply