टी20 विश्व कप

टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के बाद हनुमान टेकरी मंदिर पहुंची टीम इंडिया, ट्रॉफी के साथ मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

क्रिकेट खेल गुजरात देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, अहमदाबाद। टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में न्यूजीलैंड पर प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह जश्न के डूबी हुई है। खिताबी जीत के कुछ ही घंटों के भीतर कप्तान सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह विश्व विजेता ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पवनपुत्र हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की और इस ऐतिहासिक सफलता के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर टीम के दर्शन का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे प्रशंसक जीत के बाद अटूट आस्था का प्रतीक बता रहे हैं।

ये भी पढ़े : विश्व विजेता भारत : टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ‘हैट्रिक’, न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर रचा इतिहास

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में मात्र 159 रनों पर ही ढेर हो गई। इस तरह भारत ने 96 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने क्रिकेट जगत में कई नए कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं। भारत अब दुनिया की ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने अपनी मेजबानी में घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है। साथ ही लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर टीम ने इतिहास रच दिया है। यह कुल तीसरी बार है जब भारत टी20 विश्व कप का विजेता बना है। साल 2024 से 2026 के बीच यह भारत का तीसरा आईसीसी खिताब है, जो वैश्विक क्रिकेट में भारत के बढ़ते वर्चस्व को सिद्ध करता है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply