टी20 विश्व कप : भारत में न खेलने पर अड़ा बांग्लादेश...आईसीसी की चेतावनी के बाद भी किया इनकार

टी20 विश्व कप : भारत में न खेलने पर अड़ा बांग्लादेश…आईसीसी की चेतावनी के बाद भी किया इनकार

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली पाकिस्तान बांग्‍लादेश राष्ट्रीय

एजेंसी, ढाका। बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने मंगलवार को फिर से संकेत दिया कि आईसीसी टी20 विश्व कप भारत में खेलने के मामले में वे अपना रुख बदलने के लिए तैयार नहीं हैं। आसिफ ने इस अटकल को भी खारिज कर दिया कि अगर बंगलादेश सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार करता है और आईसीसी से अपने मैच सह-मेजबान श्रीलंका में शिफ्ट करने के लिए कहता है, तो स्कॉटलैंड उनकी जगह ले सकता है।

वीकेंड में, बीसीबी ने इस गतिरोध को लेकर ढाका में आईसीसी अधिकारियों के साथ बातचीत की, लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ क्योंकि बीसीबी ने आईसीसी से जगह बदलने का अनुरोध किया था, जब बीसीसीआई ने दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव के बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था। यह समझा जाता है कि आईसीसी ने मामले को सुलझाने के लिए 21 जनवरी की समय सीमा तय की है, क्योंकि उनके पास समय कम है। अगर उन्हें बंगलादेश की जगह स्कॉटलैंड को लेना है, जो विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं करने वाली सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है, तो उन्हें तैयारी के लिए कम से कम 15 दिन देने होंगे। आसिफ ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, “मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि हमारी जगह (आगामी टी20 विश्व कप में) स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “अगर आईसीसी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के दबाव में झुकता है और अनुचित शर्तें लगाकर हम पर दबाव डालने की कोशिश करता है, तो हम उन शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा, “पहले भी ऐसे उदाहरण हैं कि पाकिस्तान ने कहा था कि वे भारत नहीं जाएंगे और आईसीसी ने जगह बदल दी थी।” उन्होंने आगे कहा, “हमने तार्किक आधार पर जगह बदलने के लिए कहा है और हम पर अतार्किक दबाव डालकर भारत में खेलने के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता।

बांग्लादेश के समर्थन में टी20 वर्ल्ड कप का बायकॉट करेगा पाकिस्तान? PCB के सूत्र तो कुछ और ही कह रहे
ऐसी अटकलें लग रही हैं कि पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार कर सकता है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि अगर बांग्लादेश मसले का हल नहीं होता है तो उनकी टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर पुनर्विचार कर सकती है। दरअसल बांग्लादेश आईसीसी से विश्व कप के अपने मैचों को भारत से बाहर करने की मांग कर रहा है। आईसीसी ने अब तक ऐसे संकेत नहीं दिए हैं कि मैच के वैन्यू बदले जाएंगे, लिहाजा बांग्लादेश की विश्व कप में भागीदारी पर ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की अटकलों को खारिज किया है। रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने साफ किया है कि अगर बांग्लादेश ‘सुरक्षा चिंताओं’ से भारत में होने वाले अपने विश्व कप मैचों में नहीं खेलता है तो पाकिस्तान इस आईसीसी टूर्नामेंट का बहिष्कार नहीं करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े एक करीबी सूत्र ने रेवस्पोर्ट्ज को बताया, ‘नहीं।

ये पीसीबी का स्टैंड नहीं है।’ सूत्र ने स्पष्ट किया कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार के बाद विश्व कप से पहले ही 2025 की शुरुआत में सहमति बनी थी कि पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होंगे। पीसीबी के लिए वर्ल्ड कप से पीछे हटने का कोई आधार नहीं है। सूत्र ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान के पास ऐसा करने का कोई आधार नहीं है क्योंकि आईसीसी तब कहेगा कि पाकिस्तान के मैच तो पहले ही श्रीलंका में रखे गए हैं। लोग किसी मुद्दे को आंच देने के लिए इस तरह की बातें फैला देते हैं।’ इससे पहले पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि बांग्लादेश ने विश्व कप को लेकर पाकिस्तान से संपर्क किया है और उससे कूटनीतिक और क्रिकेट से जुड़े समर्थन की मांग की है। मौजूदा विवाद तब पैदा हुआ जब बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया। दिसंबर में रहमान को केकेआर ने आईपीएल के मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर के स्क्वाड से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश ने फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया। उसने 4 जनवरी को आईसीसी को खत लिखकर मांग की कि ‘सुरक्षा कारणों’ से उसकी टीम भारत में विश्व कप मैच नहीं खेल सकती। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से विश्व कप के अपने ग्रुप मैचों को भारत से स्थानांतरित करके श्रीलंका में कराए जाने की मांग की है। बाद में आईसीसी से बातचीत के दौरान उसने ये सुझाव दिया कि अगर आयरलैंड के साथ उसके ग्रुप की अदलाबदली कर दी जाए तो उसे भारत में विश्व कप मैच नहीं खेलना होगा क्योंकि आयरलैंड के सभी ग्रुप मैच श्रीलंका में हैं। बांग्लादेश के सभी चारों ग्रुप मैच भारत में हैं जो कोलकाता और मुंबई में खेले जाने हैं। आईसीसी ने बांग्लादेश की इन मांगों को ठुकरा दिया है। अगर बीसीबी अपने रुख पर अड़ा रहा तो उसकी जगह पर किसी नई टीम को विश्व कप में खेलने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : एमपी कांग्रेस का बड़ा आरोप : अशोकनगर के आश्रम में अनैतिक गतिविधियां चल रहीं…’
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply