2 जून 2024 से अमेरिका और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पाकिस्तान बाहर हो चुका है. 14 जून को अमेरिका और आयरलैंड का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. हालांकि, इसके बाद भी अमेरिका की टीम सुपर 8 में जगह बना ली. वहीं पाकिस्तान सुपर 8 में नहीं पहुंच सकी. पाकिस्तान के अलावा कनाडा और आयरलैंड की टीम भी सुपर 8 की लिस्ट से पूरी तरह बाहर हो गई. टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. सोशल मीडिया यूजर्स बाबर आजम की नेतृत्व वाली टीम का जमकर बना रहे हैं और मीम्स शेयर कर रहे हैं. वहीं कई यूजर्स पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के मजे लिए. जबकि कुछ फैन्स ने इसे कुदरत का निजाम बताया.
5 अंक के साथ सुपर-8 में पहुंचा अमेरिका
आयरलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द होने के चलते मेजबान टीम अमेरिका के 5 अंक हो गए और वो अगले राउंड में पहुंच गई. पाकिस्तानी टीम अब अपना आखिरी मुकाबला 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ जीत भी लेती है तो भी वह 4 अंकों तक ही पहुंच पाएगी. हालांकि उस मैच के भी धुलने की पूरी संभावना है.
भारत समेत 6 टीमें कर चुकी हैं क्वालिफाई
संयुक्त राज्य अमेरिका सुपर 8 में पहुंचने वाली छठी टीम है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुका है. यानी अब तक सुपर 8 में छह टीमें पहुंच चुकी हैं और केवल दो स्पॉट बचे हैं. दो स्पॉट के लिए इंग्लैंड/स्कॉटलैंड और बांग्लादेश/नीदरलैंड्स रेस में हैं.


