ज़ी मीडिया ग्रुप पंजाब में बैन, मान सरकार ने चैनल के प्रसारण पर लगाई रोक

पंजाब राष्ट्रीय राष्ट्रीय

चंडीगढ़, पंजाब| पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को सूबे में ज़ी मीडिया ग्रुप के चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दिया। हालांकि मान सरकार ने इस फैसले को लेकर कोई औपचारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। ये रोक ज़ी मीडिया ग्रुप के हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत सभी क्षेत्रीय भाषाओं के चैनलों पर लगाई गई हैं।
सूबे के मंत्री का वीडियो दिखाने पर लिया फैसला
जानकारों की माने तो मान सरकार में मंत्री बलकार सिंह का 21 साल की लड़की के साथ का आपत्तीजनक वीडियो इस मीडिया संस्थान ने अपने चैनल पर दिखाया था। जिसके बाद मान सरकार ने चैनल पर रोक लगाने का फैसला किया। वहीं, चैनल के प्रसारण पर रोक लगाने की खबर पर विपक्ष ने मान सरकार को घेरने के साथ ही लोकत्रंत पर हमला बोला और इसकी तुलना आपातकाल से की।
मीडिया ग्रुप की भी प्रतिक्रिया आई सामने
वहीं, इस पूरे प्रकरण में मीडिया संस्थान का कहना है कि कई लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि वो अपने घर में ज़ी मीडिया ग्रुप के चैनल नहीं देख पा रहे हैं। ज़ी मीडिया ग्रुप के रिपोर्टर ने संस्थान को बताया कि सरकार में कोई भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे रहा है और कहा जा रहा है कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
आप में इंदिरा गांधी की आत्मा घुस गई
वहीं जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि आप का जन्म मीडिया की फेवरिट संस्था के रूप में हुआ था, रामलीला मैदान में संघर्ष के दौरान मीडिया उन्हें खूब कवर करता था। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर खतरा बताते हुए याद किया कि वो खुद आपातकाल के भुक्तभोगी रहे हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये आप की असलियत को दिखाता है। वहीं भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि आप में इंदिरा गाँधी की आत्मा घुस गई है।

Leave a Reply