जम्मू। जम्मू में सैन्य स्टेशन सुंजवां में सोमवार को हुई संदिग्ध आतंकवादी हमले में एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों ने कहा, ”गोलीबारी में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।” सेना ने एक बयान में कहा, ”सुबह करीब 10.50 बजे सुंजवां सैन्य स्टेशन पर कुछ राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।” सेना ने जवान के शहीद होने की अब तक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों ने कहा कि हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है।


