श्रीनगर| जम्मू कश्मीर के डोडा क्षेत्र में बुधवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, डोडा में भूकंप के झटके 2 बजकर 34 मिनट पर महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है. भूकंप के झटके महसूस होते ही डर के कारण लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि फिलहाल इन भूकंप के झटकों में किसी तरह के जान माल की हानि की जानकारी नहीं है. 2 दिन पहले राजकोट में कांपी थी धरती हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सोमवार (17 मई) सुबह गुजरात के राजकोट में भूकंप आया. इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.8 दर्ज की गई. भूकंप का केन्द्र राजकोट से 10 किलोमीटर दक्षिण में गहराई था. पिछले हफ्ते, दो पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड और मणिपुर में भूकंप आये थे.


