जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। कश्मीर जोन की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद तथा अन्य सामग्री बरामद हुई है। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा शुरू किए गए अभियान के बाद बृहस्पतिवार शाम मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

Leave a Reply