जबलपुर में बिन नंबर प्लेट की कार ने खाना खा रहे 13 मजदूरों को रौंदा, 2 की मौत, 11 घायल

जबलपुर में बिन नंबर प्लेट की कार ने खाना खा रहे 13 मजदूरों को रौंदा, 2 की मौत, 11 घायल

जबलपुर देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर 2 बजे बरेला पुलिस स्टेशन के अंदर सिग्मा कॉलोनी के सामने एकता चौक के पास हुई, जब ये मजदूर लंच कर रहे थे। हादसे एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पल्लवी शुक्ला ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी मजदूर रोड डिवाइडर रेलिंग लगाने का काम कर रहे थे। दोपहर के समय काम से ब्रेक लेकर वह खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।

ये भी पड़े : एमपी में फिर लिया जाएगा 1530 करोड़ का लोन, बनेंगे 8000 नए पीएम आवास मकान

कार में नहीं थी नंबर प्लेट
एएसपी शुक्ला ने कहा, “फरार कार ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। हादसे का शिकार हुए लोग मंडला जिले के रहने वाले हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है और 11 घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव भी इसी अस्पताल में रखे गए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी।

दो महिलाओं की मौत
बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं हैं। ये लोग ग्रिल में पेंटिंग का काम कर रहे थे। दोपहर के समय सभी लोग सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदती हुई निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की कोई कोशिश नहीं की। कई लोगों का कहना है कि मजदूरों को कुचलने वाली कार सफेद रंग की क्रेटा थी।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply