छठे चरण का मतदान, कल 58 सीटों पर की जाएगी वोटिंग, चुनावी मैदान में 900 उम्मीदवार

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर छठे चरण का मतदान 25 मई को किया जाना है। वहीं 23 मई की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस दौरान आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोस सीटों पर मतदान किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग सीटों पर मतदान किया जाएगा। 25 मई को बिहार, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और प. बंगाल में वोटिंग की जाएगी। बता दें कि इस दौरान सबसे अधिक उम्मीदवार जो चुनावी मैदान में हैं वो हरियाणा के हैं। दरअसल हरियाणा की 10 सीटों के लिए 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

छठे चरण के चुनावी मैदान में 900 उम्मीदवार
वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो बिहार के 8 सीटों के लिए 89 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जम्मू कश्मीर में एक सीट के लिए मतदान किया जाएगा। झारखंड की 4 सीटों के लिए 96 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली की 7 सीटों के लिए 166 उम्मीदवार मैदान में हैं। ओडिशा की 6 सीटों के लिए 65 उम्मीदवार मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए 164 उम्मीदवार मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल की 8 सीटों के लिए 81 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस तरह छठे चरण में 58 सीटों के लिए कुल 900 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

25 मई को किन-किन सीटों पर होगा मतदान?
25 मई को छठे चरण में यूपी के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर में मतदान किया जाएगा। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महराजगंज में मतदान किया जाएगा। हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवाणी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद में वोटिंग की जाएगी। इस दौरान जम्मू कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर वोटिंग की जाएगी। झारखंड की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। वहीं ओडिशा के संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर और पश्चिम बंगाल के तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरूलिया, बांकुरा, बिशनुपर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान किया जाएगा।

Leave a Reply