भिलाई। दुर्ग जिले में केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार बस लौटने के दौरान एक मुरुम खदान में 50 फीट नीचे गिरी है। खदान से निकाले गए घायलों का तत्काल वहीं पर उपचार शुरू कर दिया गया है। कुछ लोग बस के नीचे दबे हैं। खबर लिखे जाने तक बचाव दल ने कुछ लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया है।


