मुंबई | मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने अपना नाम लिया है। लेबनान की हसीना यास्मीना ज़ायटौन पहली रनर अप रन। वहीं, टॉप इंडिया की सोलोमन्स टॉप 4 से बाहर हो गई हैं।
28 साल बाद भारत बना मेजबान
हालांकि , सिनी ने टॉप 8 में अपनी जगह बना थी। 71वें मिस वर्ल्ड फिनाले का आयोजन इस बार मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ था। 28 साल बाद भारत ने मिस वर्ल्ड 2024 की मेजबानी की है।
कैरोलिना बिलावस्का ने पहनाया ताज
चेक रिपब्लिक की हसीना क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने नाम 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया, जबकि फर्स्ट रनरअप लेबनान की यास्मीन जेटून रहीं। इसके बाद पिछली बार की मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना पिस्जकोवा को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।
रेस से बाहर हो गई थीं सिनी शेट्टी
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फिनाले में टॉप 40, टॉप 12 और फिर टॉप 8 में भारत की सिनी शेट्टी ने अपनी जगह बनाई थी। मगर वो रेस से बाहर हो गईं। अगर सिनी विजेता बनती तो देश को एक और मिस वर्ल्ड होतीं। बता दें कि भारत ने अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। सबसे पहले रीता फारिया, फिर ऐश्वर्या राय बच्चन, उसके बाद डायना हेडन, फिर युक्ता मुखी, फिर प्रियंका चोपड़ा और फिर मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है।


