चीन के शियांगयांग शहर में लूनर न्यू ईयर के जश्न के बीच पटाखे की दुकान में लगी आग, 12 की मौत

चीन के शियांगयांग शहर में लूनर न्यू ईयर के जश्न के बीच पटाखे की दुकान में लगी आग, 12 की मौत

अंतर्राष्ट्रीय चीन देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, शियांगयांग। चीन में लूनर न्यू ईयर के जश्न के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। शियांगयांग शहर में पटाखों की एक दुकान में हुए जोरदार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे झेंगजी टाउन में हुई। यह इलाका हुबेई प्रांत में आता है। विस्फोट के बाद करीब 50 वर्ग मीटर क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद राहत और बचाव टीमों ने आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़े : भारत के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेटर स्मृति मंधाना को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमैन ऑफ द ईयर 2025 चुना गया

एक हफ्ते में दूसरा हादसा
यह इस हफ्ते का दूसरा ऐसा हादसा है। रविवार को पूर्वी जियांग्सू प्रांत में पटाखों की एक दुकान में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। इन घटनाओं के बाद चीनी सरकार ने मंगलवार को चेतावनी जारी की थी। सरकार ने कहा कि स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान पटाखे सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। चीन में त्योहारों, खासकर लूनर न्यू ईयर के मौके पर पटाखों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। हालांकि, सुरक्षा और वायु प्रदूषण की चिंता के चलते कुछ शहरों में पटाखों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है, लेकिन यह फैसला विवादित रहता है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
चीन में पटाखों से जुड़े हादसे आम बात हैं। पिछले साल जून में हूनान प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 26 लोग घायल हो गए थे।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply