चलते ट्रक में आग लगी, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

झाबुआ प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

भोपाल| झाबुआ में शनिवार शाम को चलते ट्रक में आग लग गई। समय रहते ड्राइवर-क्लीनर ट्रक से कूद गए। हादसा बैतूल-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बावड़ी फाटे के पास शाम करीब 7 बजे हुआ। सूचना पर पिटोल चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर ने बताया कि ट्रक झाबुआ से गुजरात की ओर जा रहा था। ट्रक में आग लगने के कारण हाईवे के दोनों तरफ ट्रैफिक रोक दिया गया है।

Leave a Reply