नई दिल्ली| पिछले कुछ दिनों से कराची से अपने 4 बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की प्रेम कहानी लोगों के साथ-साथ राजनीति में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई उन्हें पाकिस्तानी जासूस बता रहा है तो कोई चालबाज। जिसके बाद से ही उन्हें अभी तक शक की निगाहों से देखा जा रहा है। लेकिन इस बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट के विचारधारा पर चलने वाले राजस्थान के टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले विक्रम सिंह मीणा ने शनिवार को अपने ट्वीटर हैंडल से एक फोटो ट्वीट कर लिखा कि विकास को चुने, जो काफी वायरल हो रहा है।
जानें पोस्टर मे क्या है…
पोस्टर पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो और पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की साड़ी पहने, माथे पर बिंदिया, गले में मंगलसूत्र, दोनों हाथों में लाल रंग चूड़ी और हाथ जोड़े हुए सीमा हैदर है। पोस्ट किए हुए फोटो में पाकिस्तानी महिला के गले में एक लाल रंग का कपड़ा भी पहना हुआ है, जिसमें पीले रंग के अक्षर में र…रा… लिखा हुआ है। पोस्टर के सबसे ऊपर लिखा है… भाजपा को चुनें विकास को चुनें। इसके बाद बीच में युवा दिलों की धड़कन, बहुत ज्यादा लोकप्रिय उम्मीदवार सीमा हैदर (पाकिस्तान वाली) को वोट और समर्थन दे कर विजय बनायें, विधानसभा राजगढ़ लक्ष्मण गढ़ लिखा है। पोस्टर के आखिर में भाजपा को वोट दें लिखा हुआ है।


