गुना। मध्य प्रदेश के गुना में हवाई पट्टी पर एक छोटा विमान क्रैश हो गया। इसमें एक महिला पायलट के घायल होने की सूचना सामने आ रही है। विमान सागर की एक एविएशन एकेडमी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने गुना हवाई पट्टी पर इसे उतारने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और महिला पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पायलट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।


