गुना : जनसभा में मोहन यादव बोले- किसी के नहीं हुए राहुल, बहन का हक भी मारा…

गुना प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

भोपाल| एमपी में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण को लेकर दोनों प्रमुख दलों में घमासान तेज हो गया है। तीसरे चरण में प्रदेश की गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सागर और बैतूल समेत कुल 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होना है। इस चरण में कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की प्रतिष्ठा दांव पर है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव मैदान में हैं। उनके समर्थन में सीएम मोहन यादव और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों राज्यों के सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तो अपनी बहन तक हक मार रहे हैं।

गुना के लक्ष्मीगंज में आयोजित जनसभा में मोहन यादव बोले राहुल गांधी न तो अपनी बहन के हुए और न ही जीजाजी के। राहुल बहन का हक मारकर रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार अमेठी से भागे थे। जीजाजी अमेठी से लड़ने के लिए पोस्टर लगवा चुके थे। इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय और कमलनाथ को इशारों में राहू केतु करार दिया।
सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना को अपने दिल का टुकड़ा बताते हुए कहा कि संकट की हर घड़ी में सिंधिया परिवार आपके साथ रहा है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इमरती देवी के लिए कहे गए शब्दों के लिए जीतू पटवारी की निंदा की।
इससे पहले यूपी के सीएम योगी ने ज्योतिदादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा ली।

गुना में सीएम योगी ने राममंदिर आंदोलन में ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी राजमाता सिंधिया के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभुश्री रामलला 500 वर्षों के बाद विराजमान हुए। श्रीरामलला के विराजमान होने पर राजमाता की आत्मा को असीम शांति मिली होगी।

Leave a Reply