गिल को मेगा टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना? कप्तान सूर्यकुमार ने बतायी वजह

क्रिकेट खेल

एजेंसी, नई दिल्ली। टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की स्क्वाड का ऐलान 20 दिसंबर की दोपहर को कर दिया गया, जिसमें सभी के लिए जो सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा वह शुभमन गिल को मेगा टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना जाना। गिल जो एशिया कप 2025 से टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड का हिस्सा बने थे, उनका वर्ल्ड कप के लिए भी चयन लगभग पक्का माना जा रहा था, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला। गिल के बाहर होने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव दोनों से सवाल पूछा गया जिसको लेकर उन्होंने अपना बयान भी दिया।

गिल को उनकी फॉर्म के चलते नहीं किया गया बाहर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान होने के बाद जब शुभमन गिल के बाहर होने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्ता न सूर्यकुमार यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गिल को उनकी फॉर्म के चलते बाहर नहीं किया गया है। हम टॉप पर एक विकेटकी पर चाहते थे। आप कोई भी टीम स्पोर्ट खेलते हैं, जैसे हमने जितनी भी बाइलेटरल सीरीज खेली हैं उसमें 2 से तीन खिलाड़ी आए और गए। जब भी कोई खिलाड़ी वापस आया तो उन्हें मौका भी मिला। अभी हमारे पास जो स्क्वाड है उसमें हमारे पास 2 से 3 कॉम्बिनेशन तैयार हैं। इसलिए हम अभी जो कुछ भी है, उससे खुश हैं। मैं और हेड कोच इस सोच को सामने रखते हैं कि हमें लेफ्टी-राइटी नहीं देखना है। इसे थोड़ा ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है। हमने नंबर 3 तिलक के लिए, 4 मेरे लिए, और फिर जो भी कम्फर्टेबल हो, उसके लिए तय किया है।

ये भी पढ़ें : भारत की टी20 विश्व कप स्क्वॉड हुई तैयार… खराब फॉर्म के बावजूद सूर्या-गिल सेफ, जायसवाल स्टैंडबाय

हम तिलक का रोल फिक्स करना चाहते हैं
टी20 वर्ल्ड कप की स्क्वाड का ऐलान होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा को लेकर भी बयान दिया और ये साफ कर दिया कि वह नंबर-3 की पोजीशन पर आगामी मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे। सूर्या ने कहा कि हम चाहते हैं कि तिलक को पता रहे कि उसका रोल क्या है और वह अभी अपनी पोजीशन से काफी खुश भी है। बता दें कि हाल में खत्म हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में तिलक वर्मा का बल्ले से नंबर-3 की पोजीशन पर काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

Leave a Reply