मुंबई| ‘गणपत’ को 22 अक्टूबर को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं ऐसे में फिल्म का ग्राफ बेहद ही खराब नजर आ रहा है फिल्म वीकेंड पर भी कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई, उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार या रविवार को टाइगर श्रॉफ की गणपत अच्छी कमाई कर लेगी पर ऐसा नहीं हुआ। शनिवार को जहां गणपत ने 2.25 का बिजनेस किया था संडे के कलेक्शन देख लगता है जल्दी फिल्म बॉक्स ऑफिस से उतर जाएगी। अब Sacnilk ने अपने अर्ली ट्रेड के आंकड़ें जारी कर दिए हैं इसके अनुसार टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत ने पहले संडे यानी तीसरे दिन भी फिस्ड्डी साबित हुई है। फिल्म 3 दिनों में 10 करोड़ तक नहीं कमा पाई है।
‘गणपत’ ने किया तीसरे दिन भी निराश
Sacnilk के अर्ली ट्रेड के मुताबिक गणपत ने 22 अक्टूबर छुट्टी वाले दिन यानी संडे को भी कमाई में कोई परिवर्तन नहीं किया है फिल्म ने तीसरे दिन बस 2.50 करोड़ की कमाई की है इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 7.25 करोड़ हो गया है पर याद रहे ये आंकड़ें शाम होते-होेते ऊपर-नीचे हो सकते हैं
गणपत के डायरेक्टर दे चुके हैं सुपरहिट फिल्में
गणपत को डायरेक्ट क्वीन और सुपर 30 जैसी फिल्में बना चुकी डायरेक्टर विकास बहल ने किया है, इसमें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन का एक्शन अवतार दिखाया गया है। जबकि अमिताभ बच्चन का बिल्कुल अलग किरदार देखने को मिल रहा है। फिल्म अपने बजट से कोसो दूर नजर आ रही है।


