खेल मंत्री मनसुख मंडाविया बोले- फिट और स्वस्थ रहने के लिए एक घंटा खेलना चाहिए

खेल नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय हॉकी

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कहा कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए सभी को अपनी रूचि के अनुसार एक घंटा खेलना चाहिए। आज यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में मंडाविया ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केन्द्रीय खेल मंत्री फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व पर बल देते हुए कहा, देश के नागरिक को फिट और स्वस्थ्य रहना चाहिए। एक स्वस्थ्य नागरिक ही स्वस्थ्य राष्ट्र का निर्माण करता है। 2047 में विकसित भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक को स्वस्थ्य और फिट रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा, फिट रहने के लिए खेलों में शामिल होना जरूरी है। इसलिये सभी नागरिको को अपनी रूचि के अनुसार एक घंटे खेलना चाहिए। मैं आज एक घंटा फुटबॉल खेलूंगा। उल्लेखनीय है कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। उन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, कहा- खेलों को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है सरकार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी सरकार खेलों को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है कि अधिक से अधिक युवा खेलों में अपनी चमक बिखेरें। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा ,‘‘ राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनायें। आज हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यह उन सभी को बधाई देने का अवसर है जिन्हें खेलों का जुनून है और जो भारत के लिये खेले हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी सरकार खेलों को बढावा देने के लिये प्रतिबद्ध है । हम यह भी सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध हैं कि अधिक से अधिक युवा खेलें और खेलों में अपनी चमक बिखेरें ।’’ राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाया जाता है ।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त का दिन हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाइयां। आज के दिन हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उन सभी को बधाई देने का अवसर है जो खेलों के प्रति जुनूनी हैं और जिन्होंने भारत के लिए खेला है। हमारी सरकार खेलों का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अधिक से अधिक युवा खेलने और चमकने में सक्षम हों।’’

Leave a Reply