क्रिसमस

क्रिसमस प्रभु यीशु के संदेशों से प्रेरित विशेज अपनों को जरूर शेयर करें

धर्म-आस्था

एजेंसी, नई दिल्ली। क्रिसमस प्रभु यीशु के संदेशों से प्रेरित विशेज अपनों को जरूर शेयर करें : क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है जो ईसा मसीह के जन्म की खुशी में 25 दिसंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग चर्च जाते हैं और मिलकर प्रार्थना करते हैं। घरों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है और लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। बच्चों के लिए तो ये पर्व और भी ज्यादा खास होता है क्योंकि इस दिन उन्हें सांता क्लॉज द्वारा गिफ्ट जो मिलते हैं। यहां आप देखेंगे क्रिसमस से जुड़े आध्यात्मिक संदेश जो आपके अपनों का दिन बना देंगे और उनके चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे।

 क्रिसमस के धार्मिक मैसेज
प्रभु यीशु का जन्म आपके जीवन में नई रोशनी, शांति और विश्वास लेकर आए। आपको क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाए। मेरी क्रिसमस 2025
यीशु का प्रकाश आपके जीवन में चमकता रहे और आपके घर को प्रेम, आनंद और शांति से भर दे। मेरी क्रिसमस 2025
देवदूत बनकर कोई आएगा, सारी आशाएं तुम्हारी पूरी करके जायेगा, क्रिसमस के इस शुभ दिन पर तौफे खुशियों के दे जायेगा। मेरी क्रिसमस 2025
यह क्रिसमस आपके जीवन में यीशु के असीम प्रेम, आशा और आनंद के उपहार लेकर आए। मेरी क्रिसमस 2025

ये भी पढ़ें : एक ही गोत्र में क्यों नहीं करनी चाहिए शादी? कारण जानें

क्रिसमस के प्ररेणादायक संदेश
प्रभु यीशु कहते हैं कि दूसरों की भलाई के बारे में सोचें, जो लोग दूसरों के लिए जीते हैं, वे हमेशा संतुष्ट रहते हैं। मेरी क्रिसमस 2025
प्रभु यीशु ने कहा है कि उस व्यक्ति को भला क्या फायदा, जिसे अगर पूरी दुनिया मिल जाए लेकिन अपनी आत्मा को खोने की पीड़ा सहनी पड़े। मेरी क्रिसमस 2025
यीशु कहते हैं कि जिस तरह से मेरे पिता ने मुझसे प्रेम किया है ठीक उसी प्रकार से मैंने भी तुमसे प्रेम किया है। मेरी क्रिसमस 2025
यीशु कहते हैं कि मैं तुम्‍हें एक नया आदेश देता हूं कि एक-दूसरे से प्रेम करो। जैसे मैंने तुमसे प्रेम किया है वैसे ही एक-दूसरे से भी प्रेम करो। मेरी क्रिसमस 2025
यीशु कहते हैं कि तुम्हें बुरे काम और व्यभिचारिता नही करनी चाहिए, कभी भी हत्या, चोरी और लालच जैसे बुरे काम नही करने चाहिए। सदैव सच्चाई और ईमानदारी की राह पर चलते हुए दुःखी लोगों की भलाई के कार्य करने चाहिए। मेरी क्रिसमस 2025
जब आप दान करते हैं, तो आपके बाएं हाथ को भी पता नहीं होना चाहिए कि आपका दाहिना हाथ क्या करता है, ताकि आपका दान गुप्त हो, और तब आपका पिता, जो गुप्त में देखता है, आपको पुरस्कृत करेगा। मेरी क्रिसमस 2025
यीशु कहते हैं कि “मैं पुनरुत्थान और जीवन हूं। जो मुझ पर विश्वास करता है, वह मर भी जाए तो भी जीवित रहेगा। मेरी क्रिसमस 2025

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। stpv.live एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Leave a Reply