एजेंसी, भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन में मासूम के साथ रेप के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. रेप के आरोपी सलमान को कोर्ट में पेश कर दिया गया है. इसके लिए मजिस्ट्रेट खुद भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे. हमीदिया अस्पताल में ही आरोपी को पेश किया गया.
11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
आरोपी सलमान को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. 11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेगा. दरअसल उसका शॉर्ट एनकाउंटर कर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. शॉर्ट एनकाउंटर के चलते हमीदिया में आरोपी का इलाज चल रहा. रायसेन एसडीओपी शीला सुराना ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा.
भेजा जाएगा जेल
दरअसल रायसेन जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ जघन्य दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सलमान को घटना के 144 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपी को भोपाल के गांधीनगर इलाके से पकड़ा, जिसके बाद उसे गौहरगंज ले जाते समय कथित तौर पर उसने सब इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनकर फायरिंग कर दी.. पुलिस को आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है. 23 साल के आरोपी सलमान को घायल अवस्था में भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है


