केंद्रीय बजट 2026-27 से ठीक पहले तगड़ा झटका : एलपीजी सिलेंडर पर 10-20 नहीं इतने रुपए हुई बढ़ोत्तरी

केंद्रीय बजट 2026-27 से ठीक पहले तगड़ा झटका : एलपीजी सिलेंडर पर 10-20 नहीं इतने रुपए हुई बढ़ोत्तरी

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय व्यापार

एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से महज घंटों पहले आम आदमी और छोटे-बड़े कारोबारियों को एक तगड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 1 फरवरी 2026 से लागू हो गई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर अभी भी अप्रैल 2025 के पुराने दाम पर ही मिल रहे हैं।

शहर-दर-शहर नए कमर्शियल सिलेंडर रेट (19 किलो)
यह बढ़ोतरी सिर्फ व्यावसायिक उपयोग वाले सिलेंडरों पर है – यानी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग, छोटे-मोटे उद्योग और अन्य कमर्शियल कामों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर महंगे हो गए हैं। घरेलू 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कानूनी सहायता परामर्श
– दिल्ली: 1740.50 रुपये (पहले 1690.50 रुपये)
– कोलकाता: 1844.50 रुपये
– मुंबई: 1692.00 रुपये (पहले 1642.50 रुपये)
– चेन्नई: 1899.50 रुपये

घरेलू सिलेंडर के मौजूदा दाम (14.2 किलो) – कोई बदलाव नहीं
– दिल्ली: 853 रुपये
– कोलकाता: 879 रुपये
– मुंबई: 852.50 रुपये
– चेन्नई: 868.50 रुपये
– लखनऊ: 890.50 रुपये
– अहमदाबाद: 860 रुपये
– हैदराबाद: 905 रुपये
– वाराणसी: 916.50 रुपये
– पटना: 951 रुपये

कब-कब होती है कीमतों की समीक्षा ?
पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती हैं। पिछले कुछ महीनों का रिकॉर्ड देखें तो:
– जनवरी 2026 में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था।
– नवंबर-दिसंबर 2025 में क्रमशः 5 और 10 रुपये की कटौती हुई थी।
अभी घरेलू सिलेंडर पर राहत बरकरार है, लेकिन बजट के बाद क्या कोई नया टैक्स या सब्सिडी में बदलाव आता है, यह देखना होगा। फिलहाल कारोबारियों के लिए खाना पकाने का खर्च बढ़ गया है, जबकि घरों में रसोई का बजट वही पुराना है।

ये भी पढ़े : इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड : भारत ने 4-1 से जीती सीरीज ; संजू के घर में गरजा ईशान-सूर्या का बल्ला और अर्शदीप सिंह का ‘पंजा’
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply