कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को धार, प्रियव्रत को राजगढ़ लोस क्षेत्र की कमान

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस संगठन ने लोकसभावार प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। जयवर्धन सिंह गुना तो प्रियव्रत सिंह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र का जिम्मा संभालेंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार में समन्वय बनाने के साथ चुनाव की गतिविधियों को गति देंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायकों को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी है।

राज्य सभा सदस्य अशोक सिंह ग्वालियर, डा. गोविंद सिंह रीवा, राजेंद्र कुमार सिंह सतना, रामनिवास रावत मुरैना, सज्जन सिंह वर्मा देवास़, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव भिंड, यादवेंद्र सिंह टीकमगढ़, नितेंद्र राठौर सागर, मुकेश नायक और हर्ष यादव दमोह, आलोक चतुर्वेदी खजुराहो, विनय सक्सेना सीधी, डा. अशोक मसकोले शहडोल, लखन घनघोरिया जबलपुर, कदीर सोनी मंडला, रजनीश सिंह बालाघाट, सुनील जायसवाल छिंदवाड़ा, सुखदेव पांसे होशंगाबाद, एनपी प्रजापति और पीसी शर्मा विदिशा, महेन्द्र जोशी भोपाल, रवि जोशी उज्जैन, मीनाक्षी नटराजन और नरेन्द्र नाहटा मंदसौर, बाला बच्चन रतलाम, शोभा ओझा और सत्य नारायण पटेल इंदौर, डा. विजय लक्ष्मी साधो खरगोन, आरके दोगने -खंडवा, आरिफ मसूद और सुखदेव पांसे को बैतूल लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply