कर्नाटक। शनिवार को चामराजनगर जिले में माले मदेश्वर मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की कार और एक ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।
पहाड़ी पर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं तीर्थयात्री
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा जिले के कोल्लेगल तालुक के चिक्किंदुमदी में हुआ। सभी तीर्थयात्री एक पहाड़ी के ऊपर स्थित मंदिर जा रहे थे क्योंकि वहां महा शिवरात्रि के अवसर पर भव्य उत्सव चल रहा था। पुलिस ने बताया कि, टक्कर इतनी भयानक थी कि पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


