कनाडा में घर में गोलीबारी के आरोप में 3 भारतीय नागरिक गिरफ्तार , पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

कनाडा में घर में गोलीबारी के आरोप में 3 भारतीय नागरिक गिरफ्तार , पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

अंतर्राष्ट्रीय कनाडा देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, सरे। कनाडा पुलिस ने एक घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि हरजोत सिंह (21), तरनवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह बिलिंग (21) पर गोलीबारी करने का आरोप है और सभी को बृहस्पतिवार तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।

‘लेकलैंड टुडे’ की खबर के अनुसार, सरे के क्रिसेंट बीच इलाके में एक घर के बाहर गोलीबारी और मामूली आग लगने की सूचना मिलने के बाद गश्ती दल ने संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिसकर्मी एक फरवरी को सरे के क्रिसेंट बीच इलाके में गश्त कर रहे थे कि तभी क्रिसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास एक घर के बाहर गोलीबारी और आग लगने की सूचना मिली। बयान में बताया गया कि कुछ ही समय बाद पुलिस अधिकारियों ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की अपराध शाखा ने तीनों आरोपियों पर आपराधिक संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मुकदमे में अन्य धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को पांच फरवरी, 2026 तक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने सभी के विदेशी नागरिक होने की पुष्टि की और उसने कनाडा सीमा सेवा एजेंसी से संपर्क किया है।

ये भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, घरों से भागे लोग
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply