कच्छ में लावारिस पाकिस्तानी नाव मिलने से हड़कंप
एजेंसी, भुज। गुजरात के कच्छ जिले के तटीय क्षेत्र में बुधवार को एक संदिग्ध पाकिस्तानी नौका लावारिस हालत में मिली। यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सूत्रों ने दी। बताया कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान नौका में मछली पकड़ने का सामान मिला, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को नौका भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास लावारिस हालत में मिली। उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लावारिस नौका के संबंध में आगे की जांच जारी है। भारतीय मछुआरों को अरब सागर के खाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने की मनाही है, लेकिन पाकिस्तानी मछुआरे मछली पकड़ने के लिए भारतीय सीमा में प्रवेश करते हैं। कई बार, बीएसएफ गश्ती दल को देखते ही ऐसे मछुआरे अपनी नौका छोड़कर पाकिस्तान की ओर भाग जाते हैं।
गुजरात के कच्छ में खाड़ी क्षेत्र से एक लावारिस पाकिस्तानी नाव मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बीएसएफ ने गश्त के दौरान नाव जब्त की। जांच में केवल मछली पकड़ने का सामान मिला, कोई संदिग्ध चीज नहीं। #hindusthanpost #Gujarat #Kutch #BSF #SecurityAlert #PakistanBoat pic.twitter.com/X4gXSRUl2G
— Hindusthan Post (@HindusthanPostH) May 6, 2026
ये भी पढ़े : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों में किस-किस की हार-जीत, जाने
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


