ओडिशा साईक्लोन : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव गहराया, 48 घंटे में चक्रवात बनने की आशंका

ओडिशा देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, ओडिशा। मलक्का जलडमरूमध्य और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इससे 25 से 27 नवंबर के बीच ओडिशा के कुछ तटीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार सतर्क है और आशंकित चक्रवात से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।  उन्होंने कहा कि हमने अग्रिम तैयारी और अतिरिक्त उपाय कर लिए हैं, ताकि सरकारी तंत्र स्थिति बिगड़ने पर आसानी से निपट सके। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दी है।

Leave a Reply