ओडिशा में 55 लाख रुपये के इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर : एक दंपत्ति और 17 अन्य विद्रोही शामिल

ओडिशा में 55 लाख रुपये के इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर : एक दंपत्ति और 17 अन्य विद्रोही शामिल

ओडिशा देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, सार। ओडिशा में माओवदियों के एक गुट ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इस में एक दंपत्ति और 17 अन्य लोग शामिल हैं। जिस दंपत्ति ने सरेंडर किया है उस पर 55.10 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस महानिदेशक वाई बी खुराना ने बताया कि यह दंपत्ति माओवादी के राज्य समिति के सदस्य थे। निरंजन राउत उर्फ निखिल, और उनकी पत्नी रश्मिरा लेंका उर्फ इंदु ने अपने 17 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया। इससे पहले, राउत और उनकी पत्नी ने ओडिशा सरकार को एक पत्र लिखकर सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। दोनों राज्य समिति के सदस्य हैं, जो माओवादी संगठन में केंद्रीय समिति के बाद दूसरा सबसे बड़ा पद है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वाई बी खुराना ने कहा कि राउत, लेंका और 13 अन्य ने रायगड़ा के पुलिस अधीक्षक के सामने सरेंडर किया, जबकि पार्टी के चार अन्य सदस्यों ने कंधमाल जिले में हिंसा छोड़ दी। सरेंडर करने वाले माओवादियों ने पुलिस को कुछ हथियार और गोला-बारूद भी सौंप दिए। उन्होंने कहा कि अब राज्य में बहुत कम माओवादी बचे हैं।

ये भी पढ़े : चेन्नई में फैला बर्ड फ्लू का खतरा : अब तक 1500 कौवों की मौत, हाई अलर्ट पर प्रशासन
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

 

Leave a Reply